निर्वाचक नामावली की विशेष पुनरीक्षण अभियान आगामी21,22,28 एंव 29 नवम्बर को।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)- 27 अक्टूॅबर 2026,( सू.वि., )अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर 2026 को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को अभियान की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान सभी निर्धारित पदाभिहित स्थलो पर पदाभिहित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित होंगी तथा नाम जोड़ने, हटाने और विवरणों में संशोधन के लिए निर्धारित फार्म - 6, 6ए, 7 एवं 8 इत्यादि उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जांचने तथा आवश्यक सुधार के लिए निर्धारित तिथियों में आवेदन करने की अपील की है।