विधानसभा क्षेत्र में सेक्टरवार तैनात सेक्टर ऑफिसर एंव सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)- 24 अक्टॅूबर 2026 ,(सू.वि., )जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टरवार तैनात सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन संबंधी दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को उनके दायित्वों, क्षेत्रीय भ्रमण, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस के बीच समन्वय बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों की स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए समय से उसका निराकरण सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों और निर्वाचन संबंधी निर्देशों का गंभीरता से अध्ययन करें तथा अपने क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पूरी रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी समस्या या सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्वाचन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सुश्री मानसी दहिया, ज्वाइंट मजिस्टेªट अपूर्वा सिंह, नौशीन, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रदुम्न कुमार, अहमद फरीद खान, हिमांशु कुमार, उमाकान्त तिवारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।