जिलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर,दुर्गा जी के मूर्ति विसर्जन की तैयारियां परखीं ।

बस्ती(उ0प्र0)-   25 अक्टूबर 2026 ,(सू वि. ),दुर्गा पूजा मेला और मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया।

 उन्होंने जीआईसी परिसर में पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद जीआईसी से शास्त्री चौक तक पैदल भ्रमण कर मेला क्षेत्र की व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद अमहट घाट पहुंचकर मूर्ति विसर्जन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।


जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अमहट घाट पर पहुंचकर विसर्जन के दौरान सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला और विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल,मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सुश्री मानसी दहिया, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार,राजेश यादव, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular posts
दुर्गा पूजा मेला, दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था ।
जनपद में अत्याधुनिक नई टाउनशिप विकसित की जाएगी।
Image
जनपदीय अधिकारियों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया।
Image
विधानसभा क्षेत्र में सेक्टरवार तैनात सेक्टर ऑफिसर एंव सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न।
Image