अमहट घाट पर देर रात्रि तक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डटे रहे प्रशासनिक अधिकारीगण ।

बस्ती(उ0प्र0)- 27 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह देर रात तक अमहट घाट पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गये।  जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन को सुचारु बनाए रखे । अधिकारियों ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने, बैरिकेडिंग को दुरुस्त रखने तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखने को कहा गया।

प्रशासन की ओर से विसर्जन प्रक्रिया के दौरान घाट पर लगातार निगरानी रखी गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार एवं राजेश यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Popular posts
जिलाधिकारी ने पैदल भ्रमण कर,दुर्गा जी के मूर्ति विसर्जन की तैयारियां परखीं ।
Image
जनपद में अत्याधुनिक नई टाउनशिप विकसित की जाएगी।
Image
विधानसभा क्षेत्र में सेक्टरवार तैनात सेक्टर ऑफिसर एंव सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न।
Image
दुर्गा पूजा मेला, दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था ।
जनपदीय अधिकारियों ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया।
Image