गणतन्त्र दिवस 2027 के अवसर पर पुरस्कार प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित।

बस्ती(उ0प्र0)– 02 मई 2026( सू.वि.,) गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर पद्म पुरस्कारों अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री के लिए भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाना है। उक्त जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, कवि, लेखक या शिक्षा के क्षेत्र में, सिविल सेवा, खेल व अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए संबंधित महानुभाव/महानुभावों का आवेदन पत्र ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए संस्तुतियों सहित उपलब्ध करायें।

       इस संबंध में उन्होने अधिकारियों से अपेक्षा किया है कि उक्त उपाधियों के लिए महानुभाव/महानुभावों का नाम ऑनलाइन प्रस्तावित कराते हुए अपनी सुस्तुतियॉ निर्धारित प्रारूप पर दो प्रतियों में उनके कार्यालय को 10 जून 2026 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।