आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विद्यालयों का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण।

बस्ती(उ0प्र0)-  07 मई 2026 सू.वि., प्रातः 09 बजे जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने आंगनबाडी केन्द्र देवमी. बाल विकास परियोजना बनकटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला कार्यक्रम अधिकारी साथ रहे।

 केन्द्र का संचालन पी०एम०श्री विद्यालय के अन्तर्गत निर्मित विभागीय भवन में किया जाता है। निरीक्षण के दौरान मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती मिथिलेश नन्दनी, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती सावित्री देवी तथा क्षेत्रीय मुख्य सेविका श्रीमती शशिलता उपस्थित मिली। केन्द्र पर 03 से 06 वर्ष के 14 बच्चे उपस्थित मिले, बच्चे स्कूल पूर्व शिक्षा गतिविधि कर रहे थे, बच्चों द्वारा ड्राइंग की जा रही थी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से बच्चों के पोषण की स्थिति की जानकारी करने पर बताया गया कि बच्चों का वजन एवं लम्बाई लेकर पोषण ट्रैकर पर दर्ज करते हैं तथा बच्चों की पोषण श्रेणी की जानकारी मिलती है। 

     मौके पर जिलाधिकारी ने एक बच्ची कुमारी मान्सी आयु 02 वर्ष 05 माह का वृद्धि मापन कराया, जिसमें वजन 10.8 किग्रा० पाया गया तथा ऊंचाई 84 सें०मी० पायी गयी। पोषण कैलकुलेटर से गणना करने पर बच्ची कुपोषण की तीनों श्रेणियों उम्र के अनुसार वजन, उम्र के अनुसार लम्बाई. लम्बाई/ऊंचाई के सापेक्ष वजन में सामान्य श्रेणी की पायी गयी, अर्थात बच्ची कुपोषित नही पायी गयी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से बच्चों हेतु दैनिक दिनचर्या की जानकारी चाही गयी, जिसके क्रम में बताया गया कि दैनिक रूप से मोबाइल पर गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है। 

      क्षेत्रीय मुख्य सेविका से यह जानकारी करने पर कि उनके द्वारा केन्द्र का अनुश्रवण कैसे किया जाता है, दैनिक रूप से क्या गतिविधि करायी जाती है. इसे मोबाइल पर दिखायें, परन्तु मुख्य सेविका द्वारा न तो दिखाया गया और न ही कोई संतोषजनक कथन प्रस्तुत किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी को संबंधित मुख्य सेविका श्रीमती शशिलता के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सी०डी०पी०ओ० को भी केन्द्र संचालन की स्थिति में सुधार के कड़े निर्देश दिए गए।

     आंगनबाड़ी केन्द्र डारीडीहा, बाल विकास परियोजना, सदर, का निरीक्षण किया गया। केन्द्र सक्षम के रूप में चिन्हित है। केन्द्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती कमलावती यादव, श्रीमती सुधा देवी आंगनबाड़ी सहायिका तथा क्षेत्रीय मुख्य सेविका श्रीमती प्रिया कुमारी एवं एजूकेटर उपस्थित पायी गयी। बच्चों से केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी ली गयी तथा हॉट कुक्ड मील के बारे में भी पूछा गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से पोषण ट्रैकर की जानकारी प्राप्त की गयी। कुपोषित बच्चों की जानकारी करने पर बताया गया कि 04 बच्चे सैम श्रेणी में हैं।

       आंगनबाड़ी केन्द्र भुवरनिरंजनपुर, बाल विकास परियोजना, सदर, का निरीक्षण किया गया। केन्द्र पर कार्यकत्री श्रीमती नन्दनी मिश्रा, सहायिका श्रीमती बेलासी देवी तथा क्षेत्रीय मुख्य सेविका उपस्थित मिली। केन्द्र पर एल०ई०डी० से किस प्रकार बच्चों को सिखाया जाता है, के क्रम में कार्यकत्री द्वारा बताया गया कि बच्चों को कार्टून/कविता/कहानी के माध्यम से स्कूल पूर्व शिक्षा दी जाती है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

      सदर विकास खंड के प्राथमिक वि‌द्यालय भुवरनिरंजनपुर वि‌द्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 1 एवं 2 के छात्रो का अवलोकन किया। यहाँ बच्चों का शैक्षणिक स्तर और अध्यापन कार्य सतोषजनक पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा वि‌द्यालय में कार्यरत श्रीमती ज्योति मिश्रा एवं श्रीमती केतकी पाण्डेय ‌द्वारा किए जा रहे शिक्षण क्रय की सराहना की गई। विद्यालय में रूम-टू-रीड संस्था द्वारा स्थापित लाइब्रेरी का भी विशेष रूप से अवलोकन किया गया। उन्होंने बच्चो में पढ़ने की रुचि विकसित करने हेतु इस आधुनिक लाइब्रेरी के व्यवस्थित संचालन की सराहना की। यहाँ एसडीएम की व्यवस्था भी मानक के अनुरूप मिली। वि‌द्यालय में शौचालय निर्माण हेतु खंड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देश दिए गए।

      इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका वि‌द्यालय, बस्ती सदर का स्थलीय निरीक्षण किया। यहाँ उन्होने शौचालय एवं विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई का जायजा लिया जिसमें उक्त की स्थिति असंतोषजनक पाई गई जिसके दृष्टिगत इस पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने वार्डन श्रीमती रंजना सिंह का स्पष्टीकरण खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बस्ती सदर के माध्यम से प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि खंड बालिकाओं हेतु स्वच्छता के उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने छात्राओं के लर्निंग आउटकम (सीखने की क्षमता) में सुधार लाने हेतु शिक्षकों को विशेष प्रयास करने और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एबीएसए सदर विनोद कुमार त्रिपाठी, दिव्यांश त्रिपाठी, वार्डेन रंजना सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।