एक दिवसीय माटीकला प्रचार -प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम 28 जुलाई को ।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 25 जुलाई 2026,( सू.वि.,) ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के माटी शिल्पकला के उद्यमियों/शिल्पियों के समन्वित विकास हेतु कामगारों के उन्नयन, सत्त विकास एवं उ०प्र० माटीकला बोर्ड की योजनाओं की जानकारी एवं जन सामान्य में माटीकला के उत्पादों की गुणवत्ता, उपयोगिता, पर्यावरण संरक्षण एवं आधुनिक तकनीकी के दृष्टिगत प्रयोग का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 28 जुलाई 2026 को 11.00 बजे जिला ग्रामोद्योग कार्यालय निकट विकास भवन परिसर में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यकम आयोजित किया जायेंगा। उक्त जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दूबे ने दी है।
उन्होने बताया कि कार्यक्रम में माटीकला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित भी किया जायेगा एवं परम्परागत कारीगर माटीकला/कुम्हारी कला से जुड़े व्यक्तियों/माटीकला के कारीगरों को उ०प्र० माटीकला बोर्ड में पंजीकरण कराने एवं विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दिया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर-9580503136, 9044610496 पर सम्पर्क कर सकते हैं।