सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 91 मामलों में से 06 का हुआ मौके पर ही निस्तारण।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 18 जुलाई 2026 ,(सू.वि.,) जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बस्ती सदर में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को जनशिकायतों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होने कहा कि शिक़ायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुने और स्थलीय मौका देखकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों को तत्परता से निस्तारण करायें।
उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 91 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग 30, पुलिस विभाग 15, पूर्ति विभाग 20, विकास विभाग 07, चकबन्दी विभाग 05, तथा अन्य के 14 मामलें है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, डीएचओ अरूण त्रिपाठी, ए-आरकोआपरेटिव रवि शंकर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सत्येन्द्र भूषण, तहसीलदार विनय प्रभाकर सरोज सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे ।