बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण।

बस्ती(उ0प्र0)– 19 जुलाई 2026 ,(सू. वि.,०मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से टांडा कलवारी पुल के आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा किया।

अधिकारियों ने जलभराव की स्थिति, आवागमन की व्यवस्था, तटबंधों की सुरक्षा तथा संभावित जोखिम वाले स्थानों का निरीक्षण कर संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। 

इसके उपरांत अधिकारियों ने आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्गों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मार्गों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंध एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा यात्रा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।