बस्ती(उ0प्र0)- 31 जुलाई 2026 ( सू. वि. )आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि श्री सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में मंडल के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया।
समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सरल स्वभाव, अनुशासनप्रियता और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग और अनुभव उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियां रहेंगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना,पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल,उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम, डीएफओ डॉ शिरीन सिद्दीकी,अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी सयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार उमाकान्त तिवारी,शत्रुघ्न पाठक राजेश यादव प्रशासनिक अधिकारी सन्तोष कुमार पाण्डेय मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।