कक्षा -1से लेकर कक्षा -12 तक के विद्यालयों में 26 सितम्बर को अवकाश घोषित ।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0) -25 सितम्बर 2026, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती के पत्रांक-7475-84/2026-27 दिनांकित 25/09/2026 के अनुसार कल दिनाँक 26 सितम्बर 2026 को जनपद के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
कार्यालय ज्ञाप के अनुसार मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी एंव भारी वर्षा के दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी महोदया , बस्ती द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में छात्रों की सुरक्षा एंव सुविधा हेतु जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद एंव अन्य समस्त बोर्डों (सी0बी0 एस0 ई0, आई0 सी0 एस0 ई0) के नियन्त्रणधीन संचालित समस्त विद्यालयों ( कक्षा -1 से कक्षा -12 तक) में दिनाँक 26-09-2026 को अवकाश घोषित किया गया है ।