गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 23 सितम्बर 2026 ,(सू.वि.,) गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण होने वाले रिक्तियों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम नियत है।
उक्त जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने बताया है कि विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के संदर्भ में जनपद में आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध, भारत निर्वाचन आयोग के पत्र-322/ECI/INST/FUNC/BIEN-LC/2016 दिनॉक 26 दिसम्बर 2016 में दिये गये प्राविधानों के अनुसार लागू है।
उन्होने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनॉक 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार), नाम निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार), नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) तथा 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 8ः00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक मतदान, 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को मतगणना की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया को 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) से पूर्व पूर्ण करा लिया जाएगा।