मण्डलीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी आगामी 30 नवम्बर से।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)- 21 सितम्बर 2026,( सू.वि.,) वित्तीय वर्ष 2026-27 में मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी का वृहद आयोजन आगामी 30 नवम्बर 2026 से 9 दिसम्बर 2026 तक राजकीय इण्टर कालेज परिसर में किया जायेंगा।
उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को निर्देशित किया है कि प्रदर्शनी स्थल की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, प्रदर्शनी का प्रचार-प्रसार तथा प्रदर्शनी के आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था हेतु संबंधित विभागों से सम्पर्क व समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाए कराना सुनिश्चित करें।