छात्र/छात्राओं को सरल भाषा में पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 28 सितम्बर 2026 (सू.वि., )उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व मा. जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में जनपद में स्थित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज, बस्ती में छात्र/छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के बारे में सरल और सही जानकारी प्रदान की गयी। जिससे कोई भी युवा अज्ञानता के कारण गंभीर अपराध न कर सके या उसका शिकार न होने पाये।
उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य योगेश कुमार शुक्ल, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी अनिल कुमार, प्रभारी सचिव, जि0वि0से0प्रा0 शुभम द्विवेदी व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार, न्यायिक अधिकारी पीयूष कुमार व सुश्री आभा रानी द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के बारे में सही जानकारी प्रदान की गयी।