तीन दिवसीय आँगन मिलन सेवा का शुभारम्भ।

बस्ती(उ0प्र0)-  25 सितम्बर 2026 ,(सू.वि.,) सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय आँगन मिलन सेवा का शुभारंभ आयोजन जनपद के सभी ऑगनबाड़ी केंद्रों पर किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर मा. जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रहीं। 

उक्त जानकारी देते हुए नोडल जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यह आयोजन अगले दो दिवसों में भी होगा। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र लाभार्थी को मौके पर ही लाभ दिए जाने की भी व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम में काफी संख्या में लाभार्थी एवं ग्राम वासी उपस्थित रहें।

     उन्होने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान, लाभार्थियों का सम्मान, प्रमाण पत्र वितरण, बच्चों को उपहार सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया।