किसान इण्टर कालेज बस्ती के छात्र/छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम की जनकारी दी गई।

बस्ती(उ0प्र0)–  30 सितम्बर 2026,( सू.0प्र0 ) उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व मा. जनपद न्यायाधीश के अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में शिवहर्ष उपाध्याय किसान  इण्टर कालेज, बस्ती में छात्र/छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के बारे में सरल और सही जानकारी प्रदान की गयी, जिससे कोई भी युवा अज्ञानता के कारण गंभीर अपराध न कर सके या उसका शिकार न होने पाये। 

उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी अनिल कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार, न्यायिक अधिकारी श्रेयांश श्रीवास्तव व श्रीमती स्नेहिल श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के बारे में सही जानकारी प्रदान की गयी। 

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय में कार्यरत अध्यापक व अध्यापिकायें व अन्य स्टाफ तथा बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती बीना सिंह, विनय श्रीवास्तव पराविधिक स्वयं सेवक बृजबासी लाल शुक्ला, शिवांकी, ज्योत्सना व सुशील कुमार उपस्थित रहे।

Popular posts
सावित्री विद्या विहार इण्टर कालेज में छात्र/छत्राओं को पॉस्को अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।
Image
स्वच्छ शहर के निर्माण में आम नागरिक की भी सहभागिता जरूरी- मुख्य राजस्व अधिकारी,बस्ती ।
Image
जनपद न्यायाधीश ने अन्य अधिकारियों के साथ राजकीय बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया।
Image
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न।
Image
आयुर्वेद में उपचार के साथ स्वास्थ्य संरक्षण और संतुलित जीवनशैली पर जोर — प्रो. डॉ. नवीन सिंह ।
Image